72 वर्षीय महिला कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा किए जा रहे कार्य पर प्रियंका गांधी ने खुशी जताई
कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती चमन रावत 72 वर्ष की उम्र में अपने हाथों से मास्क बनाकर इलाहाबाद में जरूरतमंदों में बाँट रही हैं।इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ऑफिशल टि्वटर हैंडल से ट्वीट करके दी और साथ में एक वीडियो भी साझा किया l
72 की उम्र में भी चमन रावत के हौसले बुलंद है खुद के द्वारा बनाए गए मास्क जरूरतमंदों के बीच में खुद जाकर बांट रही है lवर्तमान में चमन रावत UP महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष l
कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती चमन रावत 72 वर्ष की उम्र में भी अपने हाथों से मास्क बनाकर इलाहाबाद में जरूरतमंदों में बाँट रही हैं।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 19, 2020
इस महामारी में गरीबों की सेवा ही सच्चा मानव धर्म है। जनसेवा व राहत कार्यों में लगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुझे गर्व है।#कांग्रेस_के_सिपाही pic.twitter.com/2aFAWmKMUI
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कोरेना आपदा राहत कार्यों पर खुशी जताते हुए अपने कार्यकर्ताओं को एक संदेश दिया की इस महामारी में गरीबों की सेवा ही सच्चा मानव धर्म है। जनसेवा व राहत कार्यों में लगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुझे गर्व है।